नाइन ओ क्लॉक , नौनी ,या इवनिंग प्रिमरोस
ये जीवन में पायी जाने वाली उन छोटी चीज़ों में से एक है जिनके लिए ज्यादा कीमत नहीं अदा करनी
पड़ती। छोटी सी घास देखने में बेहद मामूली मगर जब उसमे फूल खिलते हैं तो मन को यूँ ही खुश
कर देती है।फूल भी एक नहीं दो नहीं तीन नहीं कई रंगों के इसमें आते हैं लाल ,गुलाबी ,पीले ,नारंगी ,
सफ़ेद ,रानी।बेहद मन भावन ये पौधा भरी गर्मियों में भी आपके बालकनी या आँगन की शोभा बिना
किसी खास मेहनत के बढ़ाता ही रहता है, बस इसे चाहिए तो थोड़ी सी सुबह की धूप और थोड़ा सा
पानी। ये ही नहीं इसकी छोटी सी डंडी मिटटी में गाड़ देने से बहुत ही जल्दी नया पौधा भी तैयार हो
जाता है, आम के आम और गुठलियों के दाम।
